उत्तराखंड के इस गाँव में हाथी ने मचाया उत्पात, तोड़ी चारदीवारी, ग्रामीण खौफ में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : जंगली हाथी की आमद लगातार जारी है ग्रामीण क्षेत्र में. जंगल से चकजोगीवाला गांव में आये दिन हाथी के झुंड खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर रहे हैं। सोमवार रात आए दो हाथी ने बालम सिंह गुनसोला के खेत की चहारदीवारी तोड़ दी और करीब दो बीघा धान की फसल रौंद दी।

हाथी ने मशरूम फैक्ट्री वाली रोड़ के किनारे मुरारी सिंह रावत व विमला देवी रावत के खेत में खड़ी धान की फसल भी बर्बाद कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों धान की फसल पक रही है। आये दिन हाथी खेत में घुस कर जाते हैं| जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान भगवान सिंह मेहर ने बताया कि वन विभाग ने सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किये हैं। कुछ जगहों पर खाई खोदी मगर कई जगह छोड़ दी गयी है | जिससे गांव में हाथियों की आमद बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से हाथियों की रोकथाम के लिये सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग की है।आपको बता दें,यह गाँव राजा जी नेशनल पार्क से लगा हुआ है। साथ ही सांग नदी भी बहती है गाँव से लगे हुए क्षेत्र में. ऐसे में जंगली जानवर अक्सर गाँव में घुश आते हैं।

Related Articles

हिन्दी English