नैनीताल जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम जारी, 30 मार्च को मतदान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
नैनीताल :  जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया गया मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला ने बताया कि वर्ष 2026–27 के लिए बार की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है जिसके लिए जिला बार संघ के चुनाव प्रस्तावित किए गए हैं जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला बार संघ चुनाव के लिए 23 व 24 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की जाएगी इसके बाद 25 व 27 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे 28 मार्च को दोपहर 1 बजे तक नामांकन वापसी की जा सकेगी इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच के साथ मतदाता सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 30 मार्च को मतदान कराया जाएगा तथा उसी दिन मतगणना के बाद शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे वहीं सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद बहुगुणा शंकर चौहान व मुकेश चंद्रा ने बताया कि सदस्यता शुल्क एवं अन्य देयकों के भुगतान की अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की गई है इसके पश्चात 28 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
ALSO READ:  UK :भीमताल में ककड़िया नाले में 3 साल की पीहू डूबी, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने जताया गहरा शोक
Ad

Related Articles

हिन्दी English