ऋषिकेश: डॉ. आम्बेडकर जागृति अवार्ड 2023 से नवाजे गए शिक्षक नरेन्द्र खुराना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : सुभाष नगर निवासी शिक्षक नरेन्द्र खुराना कोभा रत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आम्बेडकरकी  जयंती पर डॉ. आम्बेडकर जागृति अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान सनराइज एजुकेशनल सोसायटी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र में शिक्षा व समाज , रक्तदान आदि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी समाजसेवियों को संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद आकिब अंसारी के निर्देशानुसार” डॉ. आंबेडकर जागृति अवार्ड 2023 ” से सम्मानित किया गया है।

सम्मान प्राप्त करने पर शिक्षक नरेन्द्र खुराना ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए एक प्रेरणारूपी शस्त्र का कार्य करता है, जिसके परिणाम स्वरूप में यह सब समाज व अपने छात्र छात्राओं के लिए कर पाता हूं,साथ ही उन्होंने कहा कि यह सम्मान का श्रेय मुझको नहीं बल्कि मेरे विधार्थियो व गुरुओं परिवार एवम मित्रो
को जाता है जिनके आशीर्वाद व प्रेरणा स्वरूप अनेकों प्रशस्ति पत्र मिले हैं।

आपको बता दे कि शिक्षक नरेन्द्र खुराना पहले भी कई सम्मान प्राप्त कर चुके है व कई अलाभकारी संस्थाओं में मीडिया प्रभारी के रूप में भी कार्यरत है , व सामाजिक गतिविधियों में प्रतिभाग करते रहते हैं।

इस पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डी.बी. एस रावत श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता नवीनचंद मैंदोला श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के वर्तमान प्रधानाचार्य मेजर गोविन्द सिंह रावत व उतरांचल पंजाबी महासभा ऋषिकेश युवा इकाई के अध्यक्ष गगनदीप बेदी, समाजसेवी सीमा रानी, आशा शुक्ला,हरीचरण व अनेकों सामाजिक प्रतिष्ठत व्यक्तियो ने नरेन्द्र खुराना को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

हिन्दी English