पहले एंबुलेंस के अन्दर शराब तस्करी करते हुए पकड़ी गयी थी शातिर महिला अब गांजे की थैली के साथ गिरफ्तार 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ऋषिकेश पुलिस द्वारा, शातिर महिला तस्कर 2 किलो 642 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार
  • ऋषिकेश और रानीपोखरी में भी दर्ज हैं आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे
ऋषिकेश : मुख्यमंत्री  उत्तराखंड सरकार के द्वारा उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री राज्य बनाने के संबंध में प्रयास कर अलग-अलग दिशा में कई अभियान चलाए जा रहे हैं है।    सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर ऐसे अभियुक्त की संपत्ति की भी जांच कराई जा रही है‌।  इसके संबंध में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश  द्वारा भी लगातार अपने अधीनस्थों को ब्रीफ किया जा रहा है।   उत्तराखंड सरकार एवं उच्च अधिकारी गणों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में ऋषिकेश पुलिस द्वारा मंगलवार को  नशा तस्करो के विरुद्ध अभियान चलाया।गठित पुलिस टीम द्वारा आरटीओ ऑफिस के पास से चेकिंग के दौरान एक महिला को पूछताछ करते हुए चेक किया तो उसके पास से एक पन्नी के अंदर अवैध गांजा बरामद हुआ।
नाम पता महिला अभियुक्ता–
रवीना भटनागर पत्नी श्री राजू भटनागर निवासी गली नंबर 27 कार शोरूम के पास, गुमानी वाला श्यामपुर ऋषिकेश।
पूछताछ करने पर महिला ने बताया–
सख्ती से पूछताछ करने पर पकडी गयी महिला द्वारा बताया कि यह गांजा मैं बाबा से खरीदकर लायी थी। ये बाबा हरिद्वार मे बेचते है, उनका नाम मुझे नही पता। इसी से मेरे घर का खर्चा चलता है। मैं इसके साथ कास्मेटिक का कार्य भी करती हूँ । पुलिस के अनुसार,  उपरोक्त तस्कर एक शातिर किस्म की महिला है, जो पूर्व में एंबुलेंस के अंदर शराब तस्करी करती हुई भी पकडी गई थी।

Related Articles

हिन्दी English