ऋषिकेश पुलिस की सजगता / सतर्कता से MP की 14 वर्षीय बालिका सकुशल परिजनों को सौंपा गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : दिनांक 15.04.2026 को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई पाई गई। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए बालिका को संरक्षण में लेकर पूछताछ हेतु थाने लाया गया।पूछताछ के दौरान बालिका ने अपना नाम कु० गायत्री पुत्री नाहटिया मकवाना, निवासी ग्राम परवलिया, तहसील थांदला, जिला झाबुआ (मध्यप्रदेश), (उम्र 14 वर्ष) बताया। बालिका ने बताया कि वह बिना परिजनों को सूचित किए अपने घर से ऋषिकेश आ गई थी।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल बालिका के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। सूचना प्राप्त होने पर बालिका के पिता नाहटिया मकवाना पुत्र शकर मकवाना एवं माता मंगली पत्नी नाहटिया मकवाना थाना पहुंचे।आवश्यक सत्यापन एवं पूछताछ के उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द सकुशल किया गया। पुलिस की सजगता एवं संवेदनशीलता के कारण बालिका को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सका।
ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

Related Articles

हिन्दी English