ऋषिकेश : DSB के होनहारों ने कुल 23 मैडल प्राप्त किये महाराष्ट्र में आयोजित “आर्चरी चैंपियनशिप” में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: डी.एस.बी. ऋषिकेश के प्रतिभावान छात्र- छात्राओं ने आर्चरी नेशनल चैंपियनशिप महाराष्ट्र 2023- 24 में सभी राज्यों के 1030 प्रतिभागियों में नाम रोशन किया। कुल 23 मेडल्स प्राप्त किये हैं।

आपको बता दें, (1- 6 जनवरी 2024) ,राजा राम भीकु पत्थआरे स्टेडियम पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित इंडोर नेशनल चैंपियनशिप 2023-24 में डी. एस. बी. के छात्र – छात्राओं ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से (02 स्वर्ण, 16 रजत, 05 कांस्य पदक) हासिल किये। पदकों का विवरण इस प्रकार हैं –

ALSO READ:  UK : घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1- अंडर -10 कंपाउंड बालक वर्ग में वेद हतवाल (1स्वर्ण, 1रजत)
2 अंडर -14 रिकर्व बालिका वर्ग में अनुष्का जुगतवान ( 2रजत ,1कांस्य) आहना सकलानी ( 1 रजत, 1कांस्य)
3-अंडर -14 कंपाउंड बालिका वर्ग में , साँची ( 1रजत पदक) आराध्य मौर्य, (2 रजत पदक)
अंडर -14 कंपाउंड बालक वर्ग में श्रेयांस भट्ट ( 1 कांस्य पदक) अभिनव रयाल (1 कांस्य पदक)
4-अंडर -17 रिकर्व बालक वर्ग में मनीष कंडीयल (2 रजत पदक) दीपांचल मिश्वान (2 रजत पदक) विहान गैरोला ( 1 रजत ,1कांस्य पदक),
अंडर -17 रिकर्व बालिक वर्ग में उन्नति जोशी (2 रजत पदक)
5-अंडर -19 रिकर्व बालक वर्ग अर्जुन कंस्वाल (1 स्वर्ण ,1 रजत पदक),ओजस पैन्यूली (1 रजत पदक) ।
DSB में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य  ने खेल विभाग के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार प्रकट किया।विद्यालय के चेयरमैन परम पूज्य ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी  महाराज ने सभी छात्र छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

हिन्दी English