श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग:गुरुवार को भैया दूज के पवित्र अवसर पर सुबह 8:30 बजे भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग ने पूजा अर्चना के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच कपाट बंद किए।

इससे पहले भगवान की समाधि पूजा की गई। अब छह महीने शीतकाल में केदारनाथ की पूजा अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी। इस बीच लगभग 3000 श्रद्धालुओं ने सुबह दर्शन किए।ईश्वर श्री केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड स्तर पर श्रद्धालु पहुंचे थे ।सुबह सेना के बैंडों की मधुर धुनों के बीच हजारों भक्तों ने बाबा केदार के जयकारों के साथ डोली यात्रा को लेकर गौरीकुंड के लिए प्रस्थान किया। डोली पैदल यात्रा के प्रथम दिन आज रामपुर पहुंचेगी। जबकि इसके बाद गुप्तकाशी और फिर ऊखीमठ पहुंचेगी जहां बाबा की उत्सव डोली को मंदिर में विराजमान किया जाएगा। इस मौके पर बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, सीईओ योगेंद्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

ALSO READ:  UK: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनसहभागिता से जगमगाया चम्पावत, ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English