डोईवाला : दिल्ली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पुलिस कार्रवाई निंदनीयः मोहित उनियाल 

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कांग्रेस का पुरजोर समर्थन : मोहित उनियाल 
डोईवाला ;  कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने दिल्ली जंतर मंतर पर उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं पर अन्यायपूर्ण कार्रवाई कर रही है।उन्होंने कहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राज्य कर्मचारी घोषित करने और मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर कई दिन से आंदोलन कर रही हैं। इनका आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। दिल्ली जंतरमंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से एकत्रित महिलाओं, छात्रों और श्रमिकों पर दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग किया, जो निंदनीय है।
उनियाल ने कहा, राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकारें महिलाओं को भ्रमित कर रहे हैं। एक तरह उत्तराखंड सरकार महिलाओं के हित में फैसले लेने का दावा कर रही है, वहीं केंद्र के अधीन दिल्ली पुलिस दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस पार्टी मातृशक्ति के आंदोलन में उनके साथ खड़ी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

Related Articles

हिन्दी English