डोईवाला : डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश की राजनीति की एक अपूरणीय क्षति है-मोहित उनियाल

- परवादून जिला कांग्रेस ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
डोईवाला।कांग्रेस के परवादून जिला कार्यालय,डोईवाला में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए भारी क्षति है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह को आर्थिक सुधारों की नीतियों के लिए पूरी दुनिया याद करती है।उन्होंने कहा, देश दुनिया में डॉ. मनमोहन सिंह बेहतर राजनेता होने के साथ एक महान अर्थशास्त्री के रूप में भी पहचान रखते थे। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया। मनरेगा, आरटीआई, आरटीई, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर,आधार कार्ड जैसी योजनाएं डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ही आईं। देश को महंगाई से बाहर निकालने और हर वर्ग की आर्थिक मजबूती के लिए उनकी नीतियां हमेशा याद की जाती रहेंगी।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह ने अपनी बेहतर नीतियों एवं कार्यशैली की वजह से देश की जनता के दिलों पर राज किया। उनकी आर्थिक नीतियों की देश विदेश में प्रशंसा की जाती है। मनरेगा जैसी योजना दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में से एक है। इस योजना ने ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। गरीब तबके के लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की। संयुक्त किसान मोर्चा अध्य्क्ष ताजेन्द्र सिंह ने कहा, सूचना का अधिकार अधिनियम से देश का हर नागरिक सरकारी जानकारियां हासिल कर सकता है। इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ी है, जवाबदेही बढ़ी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। डॉ. मनमोहन सिंह को हमेशा याद किया जाता रहेगा।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,लच्छीवाला कांग्रेस ब्लॉक अध्य्क्ष गौरव मल्होत्रा,बलविंद्र सिंह,सुनील बर्मन,मण्डलंम अध्यक्ष देवराज सावन,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,अब्दुल कादिर,कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,पूर्व प्रधान उमेद बोरा,पूर्व एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रवक्ता आरिफ अली,ताजेन्द्र सिंह ताज,रंजीत सिंह,बलबीर सिंह,साकिर हुसैन,जाहिद अंजुम,देवराज सावन,भारत भूषण,हाजी अब्दुल वहीद,महेश लोधी,गौरव नारंग,रईस एहमद,जगजीत सिंह,भव्य चमोला,अमित सैनी,मोइन खान,गुरचरण सिंह,जसवीर सिंह,बलबीर सिंह बिंदा,नागेंद्र सिंह,उस्मान,कादिर,मौ.मौसिन,इलि यास,शुभम काम्बोज आदि उपस्थित रहे ।



