DM टिहरी मयूर दीक्षित ने गुनोगी-कुंमाई खेत मोटर मार्ग निर्माण के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित ने सोमवार को गुनोगी-कुंमाई खेत मोटर मार्ग निर्माण के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कीटिहरी : बैठक में बताया गया कि टिहरी विधान सभा क्षेत्र क्षेत्रान्तर्गत गुनोगी के एरवाणी नामे तोक से कुंमाई खेत तक मोटर मार्ग निर्माण को लेकर कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। मोटर मार्ग निर्माण को लेकर गुनोगी के पक्षधर ग्रामीण ही बैठक में उपस्थित हुए, जबकि विपक्ष से कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं हुआ। विपक्ष से किसी भी व्यक्ति के द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने पर जिलाधिकारी ने एसडीएम टिहरी को 09 अपै्रल को मौके पर जाकर जन सुनवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।बैठक में अधिशासी अभियन्ता लोनिवि चम्बा जे.एस. खाती, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, ग्रामीण दिनेश थपलियाल, सुनील थपलियाल, चिंरजीव थपलियाल, जितेन्द्र आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, सिर और पेट में मारी गोलियां
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English