नशा मुक्ति केन्द्र संचालन को लेकर DM टिहरी ने किया स्थलीय निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज गुरुवार को सुरसिंह धार में नशा मुक्ति केन्द्र संचालन को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सुरसिंह धार में स्वास्थ्य विभाग के बंद पड़े एएनएम भवन का भौतिक निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों, किचन, शौचालय, बिजली पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नशा मुक्ति केन्द्र संचालन के लिए बंद पड़े एएनएम भवन को उपयुक्त पाते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को  नियमानुसार 20 बेड की क्षमता का नक्शा लघु सिंचाई विभाग से तैयार करवाकर उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट संचालन को लेकर भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी ने बताया कि जिला स्तरीय एनडीपीएस की गत बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में आवश्यक कार्यवाही करते हुए नशा मुक्ति केन्द्र संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त एएनएम सेंटर में 3 यूनिट की एन.ओ.सी. दे दी गई है। इस मौके पर उप जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English