ऋषिकेश : GIC IDPL की छात्रा दीपिका का हुआ चयन, विदिशा (मध्य प्रदेश) में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : GIC IDPL ने खेलों में एक और उपलब्धि हासिल की है। इस बार हैरानी की बात है कुश्ती में ऐसा किया है। कक्षा 10 में अध्यनरत छात्रा दीपिका ने स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में चयनित होने का गौरव हासिल किया है ।

दीपिका अगले माह विदिशा (मध्य प्रदेश) में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। साथ ही कक्षा 11 में अध्यनरत छात्रा संध्या ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर विद्यालय एवं अपने विद्यालय के साथ साथ अभिभावकों का नाम रोशन किया है‌‌ । गत वर्ष राजकीय इंटर कालेज आई ०डी०पी०एल० में अध्ययनरत अल्का ने राष्ट्रीय बॉक्सिग प्रतियोगिता में उतराखंड का प्रतिनिधित्व किया था।इस सत्र की शुरुआत दीपिका के राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता हेतु चयनित होने से हुई है। इसके साथ ही विद्यालय में अध्यनरत 12 बालक बालिकाओं का चयन उधमसिंह नगर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हेतु हुआ है ।विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन से संपूर्ण विद्यालय में खुशी का लहर है । विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह द्वारा सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सभी को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं । विधालय प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया ।

ALSO READ:  UK : स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन के 21वें दिन यूकेडी युवा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष एवं कपकोट विधानसभा से घोषित प्रत्याशी सीए वरुण चंदोला अनशन पर बैठे

विद्यालय में व्यायाम शिक्षक पंकज सती द्वारा हॉकी एवं कुश्ती में बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देने के लिए ओम प्रकाश गुप्ता जी तथा पहलवान सुरेश शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया है। विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अभी विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होनी हैं, जिनमें विद्यालय से अधिक से अधिक बच्चों के प्रतिभाग करने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित होने की उम्मीद है।

Related Articles

हिन्दी English