देवप्रयाग: जिला देवप्रयाग कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, उत्तम सिंह असवाल को कार्यकारी जिला अध्यक्ष देवप्रयाग/नरेंद्रनगर बनाया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देवप्रयाग: आज पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की अध्यक्षता में संगठनात्मक जिला देवप्रयाग कांग्रेस कमेटी की बैठक आहूत की गई जिसमें मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया की संगठनात्मक जिला देवप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा उत्तम सिंह असवाल को कार्यकारी जिला अध्यक्ष देवप्रयाग/नरेंद्रनगर नियुक्त किया गया.

इस अवसर पर मंत्री प्रसाद नैथानी ने कार्यकारी जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल को अपनी बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अच्छा कार्य करेगी। उत्तम सिंह असवाल ने मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि हम आपके मार्गदर्शन में आपके द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का अक्षरस पालन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी को कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे ।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव मोहनानंद डोभाल, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव राकेश बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ प्रताप भंडारी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश बर्त्वाल, विधानसभा अध्यक्ष दीपक सजवाण, गढ़वाल अध्यक्ष पंकज जोशी, प्रदेश सचिव रामलाल नौटियाल, अर्जुन गोदियाल,अनिल थपलियाल, राकेश बर्त्वाल, सुनील बडोनी, सतीश लखेडा, जगदीश बड़वाल, आशीष गैरोला, जगत नारायण रतूड़ी, दिनेश स्नेही, प्रदीप जोशी, खुशी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने अपनी शुभकामनाएं व बधाइयाँ दी।

Related Articles

हिन्दी English