देवबंद : “दारुल उलूम देवबंद” ने किया नए दाखिले लेने का ऐलान, कोविड के चलते पिछले 2 सालों से नए छात्रों को प्रवेश नहीं मिला था

دہلی: پی ایم مودی کے یہ 4 وزیر اب 'مشن گنگا' کو کامیاب بنانے جائیں گے، یوکرین سے ہندوستانیوں کو لانے میں مدد کریں گے

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देवबंद: विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने नए शैक्षणिक वर्ष के लिए नए दाखिले लेने की घोषणा की है। कोविड के चलते पिछले दो सालों से दारुल उलूम देवबंद में नए छात्रों को प्रवेश नहीं मिला था, जिसके बाद इस घोषणा से दारुल उलूम देवबंद में शिक्षा हासिल करने की तमन्ना रखने वाले छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने इस संबंध में ऐलान जारी कर के बताया है कि दारुल उलूम देवबंद की मजलिस ए तालीमी ने आगामी शैक्षणिक वर्ष (रमजान बाद) नए दाखिले लेने का निर्णय लिया है। पिछले दो सालों में कोरोना महामारी के चलते सरकार की गाइड लाइन पर अमल करते हुए संस्था में नए छात्रों को एडमिशन नहीं दिया गया था। जारी किए गए एलान द्वारा मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि संस्था में 9 मई 2022 से नए दखलों के लिए इम्तिहान शुरू होंगे। उन्होंने छात्रों को हिदायत दी कि दारुल उलूम में एडमिशन लेने की तमन्ना रखने वाले छात्र रमजान में देवबंद की यात्रा न करें बल्कि रमजान में अपने घरों पर ही रह कर दाखला इम्तिहान की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि फारसी, अव्वल अरबी, दोम अरबी, सोम अरबी और चहारूम अरबी के लिए 4 मई 2022 से 7 मई 2022 तक एडमिशन फॉर्म लेकर जमा करने होंगे। उन्होंने कहा कि पंजूम अरबी से दौरे ए हदीस तक के छात्रों को 4 मई 2022 से 8 मई 2022 तक दाखिला फार्म जमा करने होंगे, जिसके बाद 9 मई 2022 से एंट्रेंस एग्जाम शुरू होंगे।

ALSO READ:  UK :पहलवान के पास गर्दन ठीक करने गयी महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, बनभूलपुरा में ७ अवैध क्लीनिक सील

2020 और 2021 में संस्था में कोविड के चलते नए दाखिले नहीं लिए गए थे, जिसके कारण दारुल उलूम देवबंद में शिक्षा प्राप्त करने की तमन्ना रखने वाले छात्रों को संस्था के इस ऐलान का काफी लंबे समय से इंतजार था। संस्था द्वारा ऐलान जारी करने के बाद दारुल उलूम में दाखिला लेने का इंतजार कर रहे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ALSO READ:  UK : ब्रह्मपुरी में जगतगुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज का 73वां जन्म महोत्सव  बड़ी धूमधाम से मनाया गया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English