देहरादून : जिले में डेंगू के केस लगातार आ रहे हैं, आज 37 पॉजिटिव केस मिले

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : जिले में डेंगू के केस मिलना लगातार जारी है। जिला मलेरिया कंट्रोल अधिकारी डॉक्टर सुभाष  जोशी के अनुसार आज जनपद देहरादून में 37 डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए।

जिसमें से 4 रोगी अक्षिता 10 वर्ष रिस्पना नगर पूर्ति 21 वर्ष ब्रह्मपुरी पासँग 21 वर्ष क्लेमेंट टाउन प्रवीण 33 वर्ष विकासनगर यह महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती हैं जिनकी स्थिति सामान्य है अन्य 33 रोगी अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं इस प्रकार इस वर्ष जनपद देहरादून में कुल 279 डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए हैं सभी डेंगू प्रभावित रोगियों के क्षेत्रों में एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नगर निगम के कार्यकर्ता एवं आशा वर्करों के द्वारा प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है जन सामान्य को जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है

ALSO READ:  UK :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, 9 महिला कैडेट्स ने भी रचा इतिहास

Related Articles

हिन्दी English