दिल्ली : उत्तराखण्ड कांग्रेस की ‘संसोधित’ लिस्ट जारी हुई, हर दा अब लालकुवां से लड़ेंगे, डोईवाला से गौरव चौधरी लड़ेंगे, ऋषिकेश से जयेन्द्र रमोला लड़ेंगे चुनाव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : हरीश रावत अब रामनगर से नहीं लड़ेंगे चुनाव बल्कि अब वे हल्द्वानी के बगल का शहर लालकुंवा से लड़ेंगे चुनाव. वहीँ डोईवाला से युवा मोहित उनियाल की जगह अब गौरव चौधरी लड़ेंगे चुनाव. गौरव चौधरी का भी डोईवाला में काफी प्रभाव है और युवा नेता के तौर पर वे काफी ऐक्टिव माने जाते हैं जनता के बीच.

10 लोगों को टिकट दिया है कांग्रेस ने इस लिस्ट में…ओमगोपाल रावत को नरेंद्र नगर से कांग्रेस ने टिकट दिया. ओमगोपाल रावत बुधवार को ही शामिल हुए थे कांग्रेस में, उसी दिन शाम को टिकट भी मिल गया ओमगोपाल रावत को. रामनगर से अब पूर्व संसद डॉक्टर महेंद्र पाल सिंह चुनाव लड़ेंगे. पहले उनको कालाढूंगी से टिकट मिला था. वहीँ कालाढूंगी महेश जोशी को टिकट दिया कांग्रेस ने. दो दिन पहले महेश जोशी के आंसू छलक गए थे समर्थकों के सामने. टिकट नहीं माला करके. आखिर उनकी आंसुओं की लाज रख ली कांग्रेस पार्टी ने. वे भाजपा के कद्दावर नेता बंशीधर भगत के खिलाफ लड़ेंगे. वहीँ सल्ट से रणजीत रावत को टिकट दिया कांग्रेस पार्टी ने.

ALSO READ:  UK: मंत्री कैड़ा ने बागेश्वर मै बहुउद्देशीय शिविर में सुनी जनता की समस्या अधिकारियो को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

ऋषिकेश से जयेन्द्र रमोला लड़ेंगे. पार्टी ने जयेन्द्र रमोला पर विश्वास जताया है. युवा हैं और ऐक्टिव रहते हैं, लोगों के बीच रहते हैं इसलिए उनकी मेहनत का फल पार्टी ने उनको टिकट देकर दिया है.

ALSO READ:  ऋषिकेश :यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की DGM मीना शर्मा ने माँ गंगा के पावन तट पर विश्व शांति, मानवता की एकता, प्रकृति संरक्षण और मंगल के लिए प्रार्थना की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English