दिल्ली : RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल  ने लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न सम्मान मिलने पर गौरव अर्पण किया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबालेजी और सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल  ने आज  लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न सम्मान मिलने पर गौरव अर्पण किया।

3 फ़रवरी 2024 को लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी. भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, प्रतिष्ठित भारत रत्न, राजनीति, शासन एवं कृषि में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पाँच प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया जाने वाला है। वे हैं कर्पूरी ठाकुर, मनकोम्बु संबाशिवन (एम.एस) स्वामीनाथन, पामुलपर्थी वेंकट (पी. वी.) नरसिम्हा राव, लाल कृष्ण आडवाणी और चौधरी चरण सिंह है। आपको बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 31 मार्च को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा. लालकृष्ण आडवाणी की खराब सेहत को देखते हुए यह फैसला लिया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे.

ALSO READ:  UK : कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान के तहत महिलाओं ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश : राज्यमंत्री भावना मेहरा

Related Articles

हिन्दी English