दिल्ली : ‘खली’ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए, कुश्ती के बाद अब राजनीती के रिंग में करेंगे नयी शुरुवात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली :विश्व प्रसिद्द खली उर्फ़ दिलीप सिंह राणा भारतीय जनता पार्टी शामिल हो गए हैं.राजधानी दिल्ली में भाजपा कार्यालय में कई बरिष्ठ नेताओं के बीच खली ने भाजपा ज्वाइन की.

पहलवान दिलीप राणा उर्फ खली भाजपा में शामिल होने के समय की तस्वीर

खली ने कहा प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी अच्छे ब्यक्ति हैं और ऐसे ब्यक्ति के हाथ में देश है तो सुरक्षित है. देश सेवा से प्रभावित हो कर मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा हूँ. इससे पहले आपने खली को कई बार भाजपा के कार्यक्रमों में और उनके नेताओं के लिए प्रचार करते देखा होगा. खली ने कहा कि भाजपा में शामिल होकर खुश हूं और मुझे लगता है पीएम मोदी की नीति राष्ट्र के विकास के लिए है। खली को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में सदस्यता दिलाई गई।

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले खली सात फुट 1 इंच के खली अपनी लंबाई के कारण खासा चर्चा में होते हैं इसके अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूई यानी वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में की थी। पेशे से रेसलर खली बड़े पहलवानों के साथ मुकाबला कर चुके हैं। इसके अलावा वह कई फिल्मों और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। खली का नाम दिलीप सिंह राणा है. उन्होंने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है.

Related Articles

हिन्दी English