देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल से आशीर्वाद प्राप्त किया|

ALSO READ:  UK :दीपावली पर्व को लेकर नैनीताल जनपद में प्रशासन अलर्ट, 13 क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात

विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की यह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से पहली मुलाकात है| इस दौरान राज्यपाल ने उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी को शुभकामनाएं दी| मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से विगत दिनों संपन्न हुए बजट सत्र के सदन संचालन एवं कार्यवाही से संबंधित विषयों पर जानकारी ली| इस बीच राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच उत्तराखंड के विकास से संबंधित विषयों सहित कई समसामयिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई|

Related Articles

हिन्दी English