देहरादून :अधिकारियों को नाईट शिफ्ट में कार्य किए जाने के निर्देश…मुख्य सचिव ने मसूरी मॉल रोड सुधारीकरण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी दिखाई

अब रात के अँधेरे में भी काम होगा मसूरी मॉल रोड पुनर्निर्माण कार्य एवं स्मार्ट सिटी देहरादून के तहत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में मसूरी मॉल रोड पुनर्निर्माण कार्य एवं स्मार्ट सिटी देहरादून के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने मसूरी मॉल रोड सुधारीकरण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को नाईट शिफ्ट में कार्य किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटकों को हो रही परेशानी के देखते हुए लगातार कार्य करते हुए मॉल रोड सुधारीकरण कार्य किया जाए। उन्होंने मसूरी मॉल रोड के सभी कार्यां को शीघ्र पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को मौके पर ही बने रहने के निर्देश दिए। ढिलाई करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने मसूरी पेयजल पम्पिंग योजना को सुचारू कार्य करने में आ रही समस्याओं को दूर करने हेतु महाप्रबन्धक यूपीसीएल और महाप्रबन्धक पेयजल को निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने स्मार्ट सिटी सहित राजधानी की सड़कों की बरसात से पहले दुरूस्त किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम और सड़कों की राईडिंग क्वालिटी पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र दुरूस्त किए जाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं जिलाधिकारी देहरादून सोनिका सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK : उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English