देहरादून : आंध्र प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं का बैग हुआ गायब, DIG / एसएसपी कुंवर ने ऐसे की की मदद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : आंध्र प्रदेश से चार धाम यात्रा हेतु आयी महिला श्रद्धालुओं के द्वारा DIG/ SSP देहरादून से मुलाकात कर बताया गया कि उनके परिवार से 5 महिलाएं तथा एक पुरुष गंगोत्री धाम के दर्शन करने के उपरांत वे आंध्र प्रदेश वापस जाने के लिए देहरादून आये जहां उनका बैंग कहीं खो गया. जिसमें वापसी के टिकट, नगदी एवं अन्य सामान था। वर्तमान में उनके पास वापस जाने के पैसे नहीं है, तथा उनमें से एक बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब हो गई। जिस पर SSP देहरादून द्वारा तत्काल एक पुलिसकर्मी को उक्त बुजुर्ग महिला के इलाज करवाने हेतु दून अस्पताल भिजवाया गया, सभी श्रद्धालुओं के देहरादून से दिल्ली जाने के लिए वाहन का इंतजाम करवाया गया तथा दिल्ली से तेलंगाना के लिए रेलवे टिकट की व्यवस्था करवाई गई, इसके अतिरिक्त मार्ग में खाने-पीने व अन्य व्यय के लिए उक्त महिला श्रद्धालुओं को नगद धनराशि देते हुए उनकी सहायता की गयी।

ALSO READ:  UK :CM की सख्ती, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English