देहरादून : राज्य महिला आयोग आया हरकत में, रुड़की में कार सवार युवकों ने चलती कार में 6 वर्षीय बच्ची के साथ गैंग रेप की घटना के मामले में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : रुड़की में कार सवार युवकों ने चलती कार में 6 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की खबर से महिला आयोग की अध्यक्ष तुरंत ऐक्शन में आते हुये DIG पी रेणुका से बात की और आरोपियों के खिलाफ अतिशीघ्र सख्त से सख्त कार्यवाही करने को कहा है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि उनकी एसएसपी हरिद्वार से बात हुई है।

ALSO READ:  UK :ढालवाला MIT में जुटे 29 विद्यालयों के युवा वैज्ञानिक, शिक्षाविद, विकासखंड नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल का शानदार आयोजन

रुड़की में 6 साल की लड़की के साथ जो गैंगरेप हुआ है उसको लेकर एसएसपी ने कहा है एक व्यक्ति को उन्होंने चिन्हित किया है और 14 लोगों की टीम इसी काम के लिए लगा रखी है । जो भी होगा तुरंत आपको सूचित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि डीआईजी पर रेणुका से भी बात करी है। महिला आयोग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का कहना है कि ऐसे जघन्य अपराध के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अब तक टैक्स फ्री नहीं हुई आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, डॉ. राजे नेगी ने जताई चिंता
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English