देहरादून : यूट्यूब द्वारा सीएम पुष्कर सिंह धामी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया गया

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया बेहतर प्लेटफार्म-मुख्यमंत्री

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • विभाग पारंपरिक प्रचार के तरीकों के साथ ही सोशल मीडिया का भी उपयोग करें -मुख्यमंत्री

देहरादून :सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया गया है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री धामी को यूट्यूब से प्राप्त उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल का प्रमाण पत्र भेंट किया।

ALSO READ:  नैनीताल : ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म सूचनाओं के आदान- प्रदान के साथ ही प्रचार- प्रसार का सबसे बेहतर माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक तक योजनाओं को पहुँचाया जाए इसके लिए उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार हेतु सोशल मीडिया का बेहतर प्रयोग किया जा सकता है, सभी विभाग जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आम जन तक पहुँचाने के लिए पारंपरिक प्रचार के तरीकों के साथ ही सोशल मीडिया का भी उपयोग करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोशल मीडिया टीम के सदस्य एवं सूचना विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनसहभागिता से जगमगाया चम्पावत, ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English