देहरादून : पुष्कर सिंह धामी चुनाव हारने वाले उत्‍तराखंड के तीसरे मुख्‍यमंत्री बने

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है. कब किसे जिता दे और कब किसे हरा दे कोई पता नहीं होता है. पुष्‍कर सिंह धामी सत्‍ता में रहते हुए चुनाव हारने वाले उत्‍तराखंड के तीसरे मुख्‍यमंत्री हो गए हैं। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा गया था और वह चुनाव हार गए थे। वहीं 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में बीसी खंडूरी के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा गया था, इस दौरान खंडूरी चुनाव हार गए थे।6951 मतों से पराजित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी. खटीमा से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कुल 40,675 मत मिले है। जबकि कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 47,626 मत मिले हैं। कापड़ी ने धामी को 6951 मतों से पराजित किया है।

Related Articles

हिन्दी English