देहरादून : अब पटवारी भर्ती निरस्त होने पर….यह गीत सोशल मीडिया पर भयंकर हो रहा “वायरल” (Video)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देखिये गाना—–

देहरादून : उत्तराखंड में कोई भर्ती खुलती बड़ी मुश्किल से फिर उस भर्ती को अमली जामा पहनाने में सरकारों का पसीना निकलने लगता है. तब तक कोई ओवर एज हो जाता है किसी की शादी हो जाती है. अब पटवारी भर्ती परीक्षा कुछ दिन पहले हुई थी लेकिन अब सामने आ रहा है वह प्रश्न पत्र भी लीक हो गया और निरस्त हो गई. अब प्रदेश एक बार फिर से पटवारी भर्ती निरस्त होने पर पर यह गीत इन दिनों सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है । जहां गीत पटवारी भर्ती निरस्त होने पर सरकारी परीक्षाओं की व्यथा,डीजे साँग के रूप में युवाओं की जुबान है। गढवाली-कुमाउँनी युवा गायक रोहित चौहान और राज टाइगर का पटवारी गीत सोशल मीडिया धूम मचा रहा है । दोनों कलाकारों ने गीत के माध्यम से बेरोजगारों की जिंदगी मे आने वाली कठिनाइयों,समूह ‘ग’ की भर्ती तैयारी और विवादों के चलते कई साल तक भर्ती प्रक्रिया लटकने पर तंज कसा है । जिसे बेरोजगार युवा दिल पर हाथ रख कर देख रहे हैं. रोहित चौहान जानी मानी गढ़वाली-कुमाउँनी गायिका कल्पना चौहान के बेटे है। अल्मोड़ा के रहने वाले हैं और वर्तमान में इंदिरापुरम गाजियाबाद में रहते हैं. जबकि राज टाइगर भी गढवाली डीजे गीतों मे खासा नाम कमा चुके हैं. दो नवम्बर को जारी इस वीडियो को अब तक कई लाख से अधिक व्यूज मिल चुके है। वहीँ अब तक इस गीत को युवाओ सोशल मीडिया जमकर शेयर कर रहे है|

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अब तक टैक्स फ्री नहीं हुई आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, डॉ. राजे नेगी ने जताई चिंता
Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English