देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह से 12 घंटे तक पूछताछ की ED ने पाखरो रेंज घोटाले मामले में

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून । पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से पाखरु रेंज घोटाले मामले में ED  ने लंबी पूछताछ की आपको बता दे ED  के साथ मामले की सीबीआई भी कर रही है जांच। 12 घंटे तक 50 सवाल पूछे गए।

आपको बता दें, कॉर्बेट नेशनल पार्क की पाखरो रेंज में टाइगर सफारी निर्माण में हुए घोटाले के संबंध में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से ED ने कही घंटे पूछताछ की। रावत के कार्यकाल से जुड़े कई फैसलों और नियमों की जानकारी मांगी गई। सीबीआई भी इस मामले में जांच कर रही है और 14 अगस्त को हरक सिंह रावत से वह पूछताछ कर चुकी है। ED से पहले रावत को नोटिस भेज कर 2 सितंबर को पेश होने को कहा था। सोमवार को हरक 10:30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे।  बताया जा रहा है कि उनसे करीब 11:00 बजे  पूछ ताछ शुरू हुई और घर घोटाले के संबंध में कई सवाल किए गए। ED की यह पूछताछ रात तक जारी रही। इससे पहले ED ने इसी साल फरवरी में उनके घर पर भी छापा मारा था । मामले में सीबीआई भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच कर रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में हरक सिंह रावत की मुश्किल  और बढ़ सकती हैं ।बता दें, 2022 में यह मुकदमा दर्ज हुआ था ।पाखरु रेंज घोटाले के मामले में विजिलेंस ने हल्द्वानी सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया था। इसी दौरान कुछ अफसर जिसमें पूर्व डीएफओ किशन चंद भी शामिल थे, को गिरफ्तार भी किया गया था। उसके बाद पिछले साल अगस्त में विजिलेंस में हरक सिंह रावत और उनके परिचितों के संस्थानों पर छापा मारा था। छिद्दरवाला इलाके से एक पेट्रोल पंप पर सरकारी जनरेटर बरामद हुआ था। हालांकि जांच अभी और आगे बढ़ती इससे पहले ही हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई को जांच सौंप दी गई। विजिलेंस ने इस केस से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए हैं। इस बीच ED ने भी इसका संज्ञान ले लिया और अब इसकी जांच कर रही है।

Related Articles

हिन्दी English