देहरादून :वित्त मंत्री ने ऋषिकेश सहित प्रदेशभर के निकायों को मिली धनराशि की जानकारी मांगी

सभी निकाय अपने संसाधन बढ़ाते हुए पर्यावरण मित्रों का मानदेय प्रतिदिन 500 रुपए करें : वित्त मंत्री

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विभागीय निदेशक ललित मोहन रयाल के साथ बैठक की। उन्होंने ऋषिकेश सहित प्रदेशभर के नगर निकायों को मिली धनराशि की जानकारी ली। साथ ही अन्य विषयों पर भी विस्तार से वार्ता की।मंगलवार को विधानसभा कार्यालय में अग्रवाल ने निदेशक ललित मोहन रयाल से पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुति पर ऋषिकेश सहित प्रदेशभर के नगर निकायों को मिली धनराशि की विस्तार पूर्वक जानकारी ली।

उन्होंने प्रदेशभर के पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 रुपए प्रतिदिन किये जाने वाली मुख्यमंत्री घोषणा के संदर्भ में कहा कि इस मामले में कई निकायों की शिकायत मिली है, उन्होंने सीएम घोषणा को तत्काल अमल में लाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी निकाय अपने संसाधन बढ़ाते हुए पर्यावरण मित्रों का मानदेय प्रतिदिन 500 रुपए करें। अग्रवाल ने चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी नगर निकायों की व्यवस्था जानी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यात्रा मार्ग पर स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाए। तीन चरणों में सफाई की जाए। रात्रिकाल में कूड़ा उठान का कार्य किया जाए, जिससे अगले दिन यात्रियों को यात्रा मार्ग साफ मिले।

ALSO READ:  UK : एम्स, ऋषिकेश में ओपीडी मरीजों व तीमारदारों को किया हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक

उन्होंने कहा कि शौचालय की स्थिति चालू हालात में रहे, इसके व्यापक इंतजाम के साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। अग्रवाल ने कहा कि मार्ग में जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से हो। कहा कि कीटनाशक दवाओं का छिड़काव प्रतिदिन किया जाए। उन्होंने सम्पूर्ण कार्यों की समय दर समय मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

Related Articles

हिन्दी English