देहरादून: मुख्यमंत्री धामी 30 मई को देश के असीम विकास यात्रा प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार 30 मई को सायं 6 बजे सनातन धर्म इंटर कॉलेज, बन्नू रेसकोर्स देहरादून में 9 वर्ष उत्कर्ष के विकास और संस्कृति का महोत्सव, देश के असीम विकास यात्रा प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।विकास और संस्कृति का यह महोत्सव 30 मई से 3 जून 2023 तक आयोजित होगा, जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां, म्यूजिक बैंड, लेज़र शो एवं लाइव शो, आर्ट क्राफ्ट मेला, लोक नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम के अतिरिक्त स्थानीय व्यंजन भी आगंतुकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

हिन्दी English