देहरादून : शुक्रवार व शनिवार को जनपदों के भ्रमण पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, विभिन्न विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा, ये है जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार और शनिवार को जनपदों के भ्रमण/प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जनपदों में संचालित विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ ही विकास योजनाओं एवं मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा भी करेंगे। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जनपद मुख्यालय के कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ परिचर्चा कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण के अवसर पर जिलास्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की जायेगी।

ALSO READ:  UK :रामनगर में फल-सब्जी थोक बाजारों में खाद्य हानि एवं बर्बादी पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी द्वारा जिलाधिकारियों को भेजे गये पत्र में मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री द्वारा जारी दिशा निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि लोकार्पण एवं शिलान्यास के कार्यक्रमों के विधानसभावार कुल धनराशि, जनपद की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विवरण, लाभार्थीपरक योजनाओं की योजनावार अनुमानित संख्या, विधानसभावार प्रस्तावित मुख्यमंत्री घोषणाओं की सूची एवं लागत, विवरण भ्रमण से पूर्व तैयार कर लिये जाय।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी की प्रतीक्षा राज ने पास की लोअर पीसीएस बनी नायब तहसीलदार 

साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इससे सम्बन्धित विवरण की प्रति उपलब्ध कराने के तथा अपराह्न में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कराये जाने के भी निर्देश उन्होंने जिलाधिकारियों का दिये हैं।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English