देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने आज रविवार को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली कनिष्ठ सहायक परीक्षा हेतु सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, सम्पूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण कर लें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली कनिष्ठ सहायक परीक्षा हेतु सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य पुलिस अधीक्षकों को कड़े निर्देश दिये हैं कि कनिष्ठ सहायक परीक्षा हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण कर लें। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से हो इसका पूर्ण ख्याल रखा जाए।मुख्यमंत्री ने परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले सभी परिक्षार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि वह सभी को विश्वास दिलाते हैं कि राज्य सरकार द्वारा नकल रोकने हेतु कड़े से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिये देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून बनाया है। किसी भी युवा साथी के भविष्य से खिलवाड़ नही होने दिया जायेगा।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश लालपानी कूड़ा निस्तारण प्लांट के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English