देहरादून : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी से उनके शपथ लेने के उपरांत शिष्टाचार भेंट की

न्यायमूर्ति सांघी ने नैनीताल हाई कोर्ट के 12 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी से उनके शपथ लेने के उपरांत शिष्टाचार भेंट की|

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को पौधा भेंट कर उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि न्यायमूर्ति विपिन सांघी जी के अनुभव का लाभ उत्तराखंड राज्य को प्राप्त होगा एवं न्यायिक क्षेत्र में वे अद्वितीय प्रतिमान स्थापित करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्य न्यायाधीश के बीच प्रदेश को लेकर विभिन्न विषयों पर वार्ता भी हुई|

ALSO READ:  UK:मंडलायुक्त दीपक रावत का रह्सील रामनगर का निरिक्षण, दाखिल-खारिज से संबंधित अधिकांश पत्रावलियों के 35वें दिन निरस्त होने पर तहसीलदार का स्पष्टीकरण लेने के दिए निर्देश

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल लेoजनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई| न्यायमूर्ति सांघी ने नैनीताल हाई कोर्ट के 12 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण भी मौजूद रही|

Related Articles

हिन्दी English