देहरादून : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने हरीश रावत से देहरादून स्थित उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से देहरादून स्थित उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया|

ALSO READ:  UK : सेवा संकल्प अभियान से सशक्त हो रही उत्तराखंड की मातृशक्ति : भावना मेहरा

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड के इतिहास में प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर ऋतु खंडूडी भूषण को अपनी शुभकामनाएं दी एवम उज्जवल भविष्य की कामना की| वहीं सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं भी दी|

ALSO READ:  UK : भूमियाधार नैनीताल में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत; 4 घायल

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि यह एक केवल औपचारिक एवं शिष्टाचार भेंट थी| उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उन्हें बड़ी जिम्मेवारी मिली है जिसके लिए उन्हें सभी वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन आवश्यक है|

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English