ऋषिकेश: आईडीपीएल क्षेत्र में युवक का मिला शव, गोली मारी गयी !

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश।  देर शाम आईडीपीएल क्षेत्र में कृष्ण नगर तिराहे पर बिजली घर के पास एक युवक को गोली मारी गयी ! युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. बिजली घर के पास से शव के पास से एक बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। वहीं युवक बताया जा रहा है बिजनौर का रहने वाला है।आलाधिकारी पुलिस के मौके पर पहुँचे है। वही गोलीबारी घटना से तीर्थ नगरी में हड़कंप मच गया है। अमूमन गोली चलने की जैसी घटना तीर्थ नगरी में बहुत कम होती हैं। कृष्णा नगर तिराहे और गोल चक्कर के पास की घटना है.मौके पर कोतवाल केआर पांडये और आइडीपीएल चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैठाणी भी पहुंचे हैं.

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश चन्द्रेश्वर नगर में 40वाँ विश्वकर्मा पूजन समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

पुलिस सूत्रों के अनुसार वहां पर आसपास लोगों ने फायर की आवाज सुनी है उसके बाद अंदेशा है कोई  गोली मारकर फरार हो गया है। यह भी अंदेशा जता रहे हैं कि सुसाइड भी हो सकता है। लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार ऐसी जगह जहां पर अंधेरा है सीसीटीवी फुटेज भी आसपस नहीं है उस जगह पर सुसाइड करना कम संभव लगता है। फिर भी आला अधिकारी सीसीटीवी फुटेज आसपास क्षेत्र के खंगाल रहे हैं। युवक के परिजनों से बात कर युवक के बारे में भी और जानकारी जुटाई जा रही है। 100 के पास से यूपी नंबर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है मोटरसाइकिल स्टार्ट हालत में मिली है पुलिस को।

ALSO READ:  UK: हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण

संबंधित मामले में मृतक युवक का नाम अनिल बताया जा रहा है 29 वर्ष बिजनौर का रहने वाला है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और हर एंगल से जांच कर रहे हैं जिस जगह पर यह घटना हुई है कृष्णा नगर तिराहा पर हुई है और वहां पर अधिकतर अंधेरा रहता है ऐसे में क्या कारण रहा पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English