लाश मिली…योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में एक व्यक्ति की लाश मिली है. आपको बता दें ट्रेन अहमदाबाद से हरिद्वार आ रही थी. हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर लाश को जीआरपी ने अपने कब्जे में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से रेलवे पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी और उसके बाद टीम अलर्ट हो गई थी. रूडकी रेलवे स्टेशन पर टीम पहुंची तो पुलिस ने शव  को देख लिया था, लेकिन रुड़की में ट्रेन के रुकने का समय कम होने के कारण उसकी उतरा नहीं जा सका. उसके बाद ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी नेताओं को कब्जे में लिया. आगे मामले की जांच कर रही है,वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले   जा रहे हैं. जीआरपी हरिद्वार थाना अध्यक्ष अनुज सिंह के मुताबिक लगभग 40 से 45 उम्र आंकी जा रही है और अभी पहचान  नहीं हो पाई है. सभी स्टेशनों को डिटेल भेज दी गई है. गुमशुदगी की रिपोर्ट जो हैं  उनसे भी मिलान किया जा रहा है. साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई कारण है. शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच जारी है.

ALSO READ:  UK : नैनीताल जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English