मुंबई के पास टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन

मुंबई के पास पालघर में हुई सड़क दुर्घटना चार लोग थे कार में सवार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुम्बई : टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। सड़क दुर्घटना मुंबई के पास पालघर क्षेत्र में हुई। सड़क दुर्घटना होने के तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया उनको। लेकिन डॉक्टर ने उनको ब्रॉड डेड घोषित कर दिया।

मिस्त्री टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं और छठवें चेयरमैन थे ।मिस्त्री के पिता भी बड़े बिजनेसमैन रहे हैं। देश के प्रमुख हस्तियों में उनका नाम था। उनके निधन के बाद  व्यापारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, समेत कई नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

ALSO READ:  UK : घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार साइरस मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से जा रहे थे। मुंबई अहमदाबाद हाईवे पर पाल घर के पास दुर्घटना हुई। कासी क्षेत्र कहा जाता है जहां पर दुर्घटना हुई है। डिवाइडर से टकराकर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। कार में उस समय 4 लोग सवार थे। साइरस मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हुई है मिस्त्री जिस मर्सिडीज कार में थे उसका नंबर है MH07 एबी 6705 है।

घटना लगभग दोपहर 3:00 बजे के आसपास हुई। दो लोग गंभीर हैं कार में साइरस मिस्त्री के अलावा जहांगीर दिनशा पंडोले, महिला अनायता पंडोले और अंदर यस पंडोले थे। सायरस और जहांगीर की हादसे में मौत हो गई। जबकि 2 घायल हैं उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त कार अनायता पंडोले चला रही थी अनायता मुंबई में डॉक्टर है उनके पति है जो कि बिजनेसमैन है दोनों घायल हैं। दोनों का उपचार जारी है मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

हिन्दी English