(खौफनाक) 2 सांड लड़ाई करते हुए दुकान के अंदर घुसे, दो लड़कियां आयी सांडों के नीचे, Video देखिये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • राम झूला बाजार में दो  सांडों की लड़ाई मे लड़कियों की जान आफत मे फंसी, पैरों तले फंसी दोनों लड़कियां

मुनि की रेती : ऋषिकेश से लगता है मुनिकीरेती इलाके में राम झूला पुल के पास बाजार में आवारा सांडों का कहर फिर देखने को मिला है। कहर भी ऐसा कि सांडों की लड़ाई में दुकान में काम कर रही दो लड़कियों की जान आफत में फंस गई। गनीमत रही की दुकान में रखें काफी सारे लेडीज पर्स और बैग लड़कियों के ऊपर गिर गए। जिससे दोनों लड़कियां सांडों के पैरों तले कुचलने से बच गई।

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

इस दौरान दुकानदार ने किसी तरह हिम्मत दिखाई और सामान के ऊपर चढ़कर आवारा सांडों को डंडे से मारकर बाहर भगाया। इसके बाद लेडिस पर्स और बैग के नीचे दबी लड़कियां उठकर दुकान से बाहर भागी। जान बचने के बाद सांडों के कहर का खौफ लड़कियों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। लोगों ने बताया कि लड़कियों को मामूली खरोंचे आई हैं। इस जानलेवा दुर्घटना को लेकर लोगों में नगर पालिका के खिलाफ गुस्सा है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद नगर पालिका सडकों से आवारा सांडों को हटाने के लिए तैयार है। जिसका खामियाजा लोगों को जान जाखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है।

Related Articles

हिन्दी English