CPI का उत्तराखंड का 2 दिवसीय अधिवेशन ऋषिकेश में, संगठन मजबूत करने और नई कार्यकारिणी के गठन पर फोकस

आगे की प्रदेश में आगे की राजनीतिक रणनीति भी तय होगी सम्मलेन में, रविवार को समापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • आगे एक बैकल्पिक दृष्टिकोण के लिए आपके (सीपीआई) के साथ बैठ कर तय करेंगे रणनीति : हरीश रावत
  • प्रदेश में  संगठन मजबूती आगे की रणनीति पर विचार करना  और कार्यकारिणी का गठन मुख्य अजेंडा अधिवेशन का :डॉ गिरीश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव 

ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) सीपीआई उत्तराखंड का प्रदेश अधिवेशन ऋषिकेश में हो रहा है. दो दिन का ११वें  अधिवेशन के पहले दिन प्रदेश भर से आये बामपंथियों ने अधिवेशन में शिरकत की. मुनि की रेती स्थित GMVN के गेस्गंट हाउस गंगा  रिसोर्ट में अधिवेशन हो रहा है. सम्मेलन का शुभारम्भ, पूर्व राज्य सभा सांसद और  राष्ट्रीय सचिव अजीत पाशा और डॉक्टर गिरीश शर्मा और नरेन्द्र सिंह ने किया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे.  साथ ही सीपीआई का उत्तराखंड में कार्यकारिणी भी गठित होनी है. सम्मेलन के दूसरे दिन यानी रविवार को प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन होगा. राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए भी प्रदेश से दो प्रतिनिधि चुने जायेंगे. रविवार को ही समापन भी होगा.  इसके अलावा सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी स्वयं के बलबूते या फिर इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी यह भी तय करना है. इसको लेकर भविष्य की राजनीतीक रणनीति तय करना है. इस दौरान अजीत पाशा ने कहा, आज देश धर्म और साम्प्रादायिक  के झगड़ों में फंस गया है. हम चाहते हैं की देश ऐसी स्थित से मुक्त हो. डॉक्टर गिरीश शर्मा ने कहा केंद्र सरकार जुमलों में ब्यस्त है. कोई वादा पूरा नहीं किया. वोट चोर गद्दी चोर का विषय बहुत गंभीर है. बिहार में सत्ता का परिवर्तन होगा. मैं लोगों का मन टटोल कर आया हूँ.

ALSO READ:  UK :रामनगर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, पशु बाजार में कई अनियमितताएं मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश
oppo_2

सम्मलेन में अलीगढ से आये हुए राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर गिरीश शर्मा ने कहा संगठन को मजबूती करना प्रदेश हमारा लक्ष है, साथ ही नयी कार्यकारिणी का गठन भी किया जायेगा. उन्होंने कहा, अलग उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए सबसे पहले सीपीआई ने ही इसकी मांग की थी. एक तरह से कहा जाये तो परिकल्पनना भी सीपीआई ने ही की थी. उत्तराखंड में जल जंगल जमीन का मुद्ददा भी हमारी पार्टी उठाती आई है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस दौरान सम्मेलन में शिरकत की. इंडिया गठबंधन के वे उत्तराखंड संयोजक भी हैं. उन्हूने संबोधन के दौरान कहा, जब भी लाल और तिरंगे झंडे वाले एक साथ खड़े हुए हैं, देश का विकास हुआ है. उन्हूने आरोप लगाते हुए कहा, भाजपा कुर्सी कुर्सी खेल रही है. धरली आपदा को एक महीना बीत गया है लोग अभी तक अपनों के शव ढूंढ रहे हैं. प्रशासन कुछ नहीं कर  पा रहा है. जिन इलाकों आपदाएं आई हैं वहां मुख्यमंत्री खाली सांकेतिक रूप से जा रहे हैं. बाकी सांसद, विधायक, मंत्री और प्रशासन कहाँ हैं ? सब कुर्सी कुर्सी खेल रहे हैं. उन्हूने कहा सम्मलेन पर हमारी नजर है, उसके बाद एक बैकल्पिक दृष्टिकोण के तहत आपके साथ बैठ कर आगे की रणनीति तय करेंगे.   सम्मेलन को सीपीआईइएम्एल के प्रदेश सचिव इन्द्रेश मैखुरी, दीवान सिंह धपोला, सीपीएम  प्रदेश सचिव राजेंद्र पुरोहित.डॉ गिरधर पंडित, अशोक शर्मा, कमला नारायाण नौटियाल, जगदीश कुलियाल  समेत कई कॉमरेड उपस्थित रहे.

ALSO READ:  UK :रामनगर में फल-सब्जी थोक बाजारों में खाद्य हानि एवं बर्बादी पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
oppo_2
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English