कांग्रेसजनों ने ऋषिकेश में  उत्तराखंड के गाँधी के नाम से विख्यात स्व.  इन्द्रमणी बडोनी की  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने आज इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया साथ ही उन्होंने कहा कि बडोनी जी ने उत्तराखंड राज्य की नींव रखी और अपना सारा जीवन उत्तराखंड की स्थापना हेतु लगा दिया ये उनके ही अथक प्रयास थे जिनके कारण आज हम खुद को उत्तराखंडी होने पर गर्व महसूस करते हैं हम सभी आज उनकी जयंती पर उनको श्रद्धांजली अर्पित करते हैं और उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे lआज इन्द्रमणी बडोनी चौक पर उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु राकेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, मनीष शर्मा, ललित मोहन मिश्रा, शैलेंद्र बिष्ट, दीपक जाटव, मनोज गुसाई, वैशाख सिंह पयाल, प्यारेलाल जुगरान, ऋषि सिंघल, प्रवीण जाटव, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पवार, रुकम पोखरियाल, राहुल रावत, रविंद्र भारद्वाज, राजेश शाह, सचवीर भंडारी, मनीष जाटव, मधु मिश्रा, संजय शर्मा, अशोक शर्मा, रेनू नेगी, सरोजिनी थपलियाल, मधु जोशी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे l

Related Articles

हिन्दी English