ऋषिकेश में कांग्रेस और आमजन ने उठाये सवाल सजावटी स्ट्रीट लाइटों के काम पर, जांच की मांग की

कार्य दाई संस्था पल फाउन्डेशन के काम पर उठाये सवाल कांग्रेसजनों और आम लोगों ने, बताया घटिया स्तर कर निर्माण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : बुधवार को  नगर निगम में कांग्रेस कार्यकता पहुंचे और नगर आयुक्त के नाम एक ज्ञापन/शिकायत पत्र सौंपा. जिसमें शिकायत की गयी है वार्ड सं० 12 प्रगति विहार एवं बाईपास मार्ग पर लगाई गई सजावटी स्ट्रीट लाईटों को सुधारा जाए. जो काम हुआ ही उसकी जांच की जाए. खम्बे जो लगाए हैं उनमें से करंट का डर है. ऐसे में कोई भी बड़ी घटना हो सकती है.
नगर आयुक्त  नगर निगम ऋषिकेश को वार्ड सं० 12 प्रगति विहार एवं बाईपास मार्ग पर लगाई गई सजावटी स्ट्रीट लाईटों के सुधार के सम्बन्ध में शिकायत पत्र/ ज्ञापन प्रेषित किया गया. जिसमें कहा गया, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में यह ज्ञापन/शिकायती पत्र सौंपा गया नगर आयुक्त के नाम. जिसमें आरोप लगाया है कार्यदाई संस्था पर. शिकायत के अनुसार,  क्षेत्र में “पल फाउण्डेशन” ने ओ०एन०जी०सी० की सहायता से सजावटी स्ट्रीट लाईटें लगायी हैं.  यह घटिया स्तर का निर्माण कार्य किया गया है, इस कारण भविष्य में कभी भी भारी जानमाल का नुकसान हो सकता है क्योंकि उक्त कार्यदायी संस्था द्वारा जो भूमिगत बिजली केबिल बिछाई गयी है वह सिर्फ 4 ईंच खुदाई कर बिछाई गयी है जो कि इनके अनुबन्ध के अनुरूप नहीं है. जिस पिलर पर पोल खड़ा है. यह बहुत घटिया गुणवत्ता के साथ बनाया गया है. जो कभी भी गिर सकता है. जगह-जगह पर बिजली की केबिल खुले में है. जिस कारण कभी भी किसी को करंट लगने से जानमाल का नुकसान उठाना पड़ सकता है. साथ ही किसी भी पोल की अर्थिग नहीं की गयी है. जिस कारण पोल पर बरसात के समय करंट आ सकता है, प्रगति विहार कॉलोनी के अन्दर पानी की पाईप लाईन के ठीक ऊपर अपनी बिजली की केबिल डाली गयी है. जिस कारण कभी भी करंट फैल सकता है. यह कि जितनी भी स्ट्रीट लाईट लगाई गयी है. उनमें आधी लाईटें पहले ही खराब हो गई हैं. इनके द्वारा स्ट्रीट लाईट पोल टेड़े मेडे लगाये गयें हैं. जोकि कई स्थानो पर झुकने भी शुरू हो गये हैं।संस्था ने  अपनी केबिल लोगों के घरों के रेम्पों के नीचे से नाली में डाली है. जिस कारण नाली में करंट फैल सकता है, हमारे द्वारा बार-बार इनके अधिकारी/कर्मचारी मृत्युन्जय दीक्षित एंव कपिल धीमान को मौके पर व फोन से शिकायत की गयी है. लेकिन यह लोग ठीक करने से साफ मना व अनसुना कर देते हैं l आज भाजपा सरकार राज में  विकास कार्यों में गुणवत्ता को ताक पर रख कर घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है. जो कि निश्चित रूप से किसी भ्रष्टाचार कि तरफ इशारा करता है. मामले में  अधिकारी चुप हैं l बुधवार को  इस गंभीर समस्याओ से अवगत कराते हुए प्रगति विहार की जनता एवं महानगर कांग्रेसजनों ने संयुक्त रूप से लिखित ज्ञापन/शिकायत  देकर उक्त समस्या के निराकरण हेतु अपना विरोध दर्ज कराया है और समस्त बिन्दुओ के निस्तारण का निराकरण न होने पर कांग्रेस पार्टी इसके विरुद्ध उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी l
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट, पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंन्द्र रमोला, दीप शर्मा, महंत विनय सारस्वत, शैलेंद्र बिष्ट, मदन मोहन शर्मा, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, बी.एस.पयाल,ब्लॉक अध्यक्ष रुकम पोखरियाल, राजेंद्र कोठारी, विजयलक्ष्मी शर्मा, मधु जोशी, मुन्नी देवी, आनंदी देवी, मालती तिवारी, देवेश्वर रतूड़ी, जगदीश थपलियाल, संजय नेगी, संजय शर्मा, सहदेव सिंह राठौर, डी.एस. बुटोला, अशोक शर्मा, सरोजिनी थपलियाल, ममता रमोला, प्रवीण जाटव, मनीष जाटव, राजेश शर्मा, करमचंद, कमल सिंह, ओम सिंह पवार, आदित्य झा, सचिन शर्मा, गौरव अग्रवाल,  मौजूद रहे.
ALSO READ:  UK : ’केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई’, जानें

Related Articles

हिन्दी English