श्यामपुर में जुटे कांग्रेसी देहरादून में कांग्रेस पार्टी की कल प्रस्तावित संविधान बचाओ विशाल जनसभा के सिलसिले में, बनी रणनीति

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :    देहरादून में कांग्रेस पार्टी की कल प्रस्तावित संविधान बचाओ विशाल जनसभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापू नगर श्यामपुर के सैकड़ो कार्यकर्ता शिरकत करेंगे, कांग्रेस जन सहायता कार्यालय श्यामपुर में आयोजित तैयारी बैठक में वरिष्ठ नेता जयेंद्र रमोला एवं अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों ,भ्रष्टाचार ,कमरतोड़ महंगाई,बेरोजगारी, एवं नफरत की राजनीति के चलते लोगों ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया हैl उन्होंने कहा कि दून में कल प्रस्तावित संविधान बचाओ विशाल  जनसभा में श्यामपुर से सैकड़ो लोग प्रतिभाग करेंगे, और भाजपा की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बिगुल बजा देंगे. बैठक में ब्लॉक उपाध्यक्ष सूरज भट्ट, उप प्रधान रोहित नेगी, जिला महामंत्री देव पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गैरोला, धर्मराज सिंह पुंडीर, विजयपाल सिंह पवार, एडवोकेट कृष्णा खत्री, निर्मला देवी, रामपाल भगत, जगबीर नेगी, अनीश खान, योगराज दत्त नौटियाल, राजपाल राणा आदि शामिल थे l
ALSO READ:  UK:मंडलायुक्त दीपक रावत का रह्सील रामनगर का निरिक्षण, दाखिल-खारिज से संबंधित अधिकांश पत्रावलियों के 35वें दिन निरस्त होने पर तहसीलदार का स्पष्टीकरण लेने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English