कैलाश गेट पर मना जश्न कांग्रेसियों का, मंगलौर और बद्रीनाथ सीट उपचुनाव में जीत के बाद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती : शनिवार को  जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग/नरेंद्रनगर द्वारा मंगलोर विधानसभा एवं बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर क्रांति चौक कैलाश गेट में पटाखे फोड़ कर एवं मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया।

पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने कहा कि आज उत्तराखंड उपचुनाव में मंगलोर विधानसभा एवं बद्रीनाथ विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की जीत सच्चाई एवं ईमानदारी की जीत है,यह उत्तराखंड में भाजपा की तानाशाही की हार है। बद्रीनाथ, मंगलौर के बाद अब भाजपा केदारनाथ हारेगी और उसके बाद उत्तराखंड से भाजपा का सफाया होगा। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत लोकतंत्र की जीत है, दल बदलूओं के खिलाफ उत्तराखंड की जनता का जनादेश से स्पष्ट होता है कि जनता भाजपा की तानाशाही से, भाजपा के भ्रष्टाचार से एवं भाजपा के जुमलों से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उपचुनावों में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम करेगी।

ALSO READ:  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

इस अवसर पर दिनेश व्यास, अनुराग पायल, नवीन भंडारी, अनिल रावत, सर्वेंद्र कंडियाल, तुषार पवार, मनोज शर्मा, नंदन टोडरिया,सचिन सेलवान, सुनील आर्य, विनोद सकलानी, सूरज कंडियाल, प्रियांशु, नीतीश कंडारी, अभिषेक भट्ट, सुमित उनियाल, सुरेंद्र भंडारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK: मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 21 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English