ऋषिकेश: 13 मार्च को विधानसभा का घेराव करने कांग्रेसी हुए रवाना गैरसैंण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: तीर्थनगरी के कांग्रेसी हुए रवाना गैरसैंण।रविवार को ऋषिकेश विधानसभा से दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग वाहनों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में 13 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम के लिये गैरसैंण कूच किया ।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश में यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले, राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, युवाओं की नौकरियों को बेचने, अंकिता भंडारी हत्याकांड, बढ़ती महंगाई,युवाओं पर लाठीचार्ज, बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर, जोशीमठ मामले पर सरकार की उदासीनता जैसे ज्वलंत मुद्दों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में हज़ारों की संख्या में कांग्रेस जनों द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा और एक ओर विधानसभा के भीतर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अगुवाई में कांग्रेस के विधायक सरकार को घेरने का काम करेंगे वहीं दूसरी ओर सड़कों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस जन सरकार को जगाने का काम करेंगे ।

ALSO READ:  UK : जिला पंचायत कार्यालय नैनीताल के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

ब्लॉक कांग्रेस रायवाला अध्यक्ष गोकुल रमोला ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता प्रदेश भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मज़बूत विपक्ष के रूप में उत्तराखण्ड की जनता के साथ खड़ी है कल के विधानसभा घेराव से सरकार को हिलाने का काम किया जायेगा ।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

घेराव में राकेश कंडियाल, सिंह राज पोसवाल, धीरज डोभाल, मनोज पंवार, देवेन्द्र वोहरा, हिमांशु कुमार, हरभजन सिंह, प्रकाश पांडेय, रोहित नेगी, जितेन्द्र कुमार, गौरव राणा, बृज भूषण, मनोज तिवारी, राजेन्द्र बिष्ट, कमल प्रजापति, संतोष कुकरेती, दीपक कुमार, वसीम अली, आशा सिंह, टीकाराम, राजेन्द्र प्रसाद, अर्जुन थापा, राकेश गौड, बलवंत चन्द, दीपक नेगी, कमल सिंह, राजेश कुमार, सहदेव सिंह, सूरज कुकरेती, अमित राणा, कमल सिंह, रवि बिष्ट, जॉनी पाल, नितिश कुमार गैरसैंण कूच को निकले ।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English