श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,माणा पास बार्डर को रवाना हुए

सैनिकों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में होंगे शामिल

श्री बदरीनाथ धाम 7 अक्टूबर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार शाम श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये है। तथा सीधे सीमा पर तैनात जवानों की हौसला-अफजाई हेतु भारत की तिब्बत से लगी माणा पास बार्डर को रवाना हुए। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार आज शाम भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल होंगे।

ALSO READ:  UK : निर्मल आश्रम...हरि कृपा सिलाई केन्द्र की 23 जरूरतमंद नारी शक्तियों को सिलाई मशीन, प्रशस्ति पत्र व प्रसाद भेंट किया गया

उल्लेखनीय है कि मौसम खराब होने के कारण उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज श्री केदारनाथ धाम नहीं पहुंच सके तत्पश्चात बदरीनाथ पहुंच कर वह बीआरओ गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद सीधे माणा पास बार्डर हेतु रवाना हो गये‌। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार प्रात: को भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन को आ सकते है।तत्पश्चात गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में प्रवक्ताओं की कमी वाले विद्यालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English