UK: हॉकी इंडिया जूनियर (पुरुष) राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए चिराग गुप्ता का चयन

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : 28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक कोयंबटूर, तमिलनाडु मे आयोजित होने वाली 16वी हॉकी इंडिया जूनियर (पुरुष) राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के लिए ऋषिकेश शहर के हॉकी खिलाड़ी चिराग गुप्ता का चयन उत्तराखंड राज्य टीम मे हुआ है।
8 जुलाई 2026 से हॉकी ग्राउंड गोलापार, हल्द्वानी मे जूनियर बालक हॉकी टीम का कैम्प चल रहा था।हॉकी उत्तराखंड के महासचिव नरेंद्र सिंह बाफिला ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है और आशा व्यक्त की है कि इस बार हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम बहुत अच्छा खेलेगी।चिराग श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश कैम्पस मे बीसीए का छात्र है। चिराग के चयन पर प्रधानाचार्य व निदेशक (कैम्पस परिसर) प्रो. महावीर सिंह रावत और खेल विभागाध्यक्ष व विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. पुष्कर गौड़ ने खुशी जाहिर की है।चिराग गुप्ता जिला खेल कार्यालय, देहरादून के अंतर्गत आयोजित हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज , आईडीपीएल वीरभद्र मे हॉकी कोच विजय पाल से प्रशिक्षण ले रहा है।चिराग का छोटा भाई और पिता भी हॉकी खेलते हैं। समस्त क्षेत्रवासियों की तरफ से चिराग को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई।



