चायनीज मांझे ने स्कूटी पर जा रही किशोरी का गला व हाथ रेता…बाल-बाल बची किशोरी की माँ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट-

खबर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से है जहाँ चायनीज मांझे के चलते लगातार हो रहे हादसों से जिला प्रशासन शबक नहीं ले रहा है,पतंग बाजों के चलते नगर क्षेत्र में कई हादसे हो जाने के बाद भी प्रशासन चाइनीज मँझो पर रोक नही लगा रहा है।

ताजा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित गभड़िया ओवरब्रिज के ऊपर का सामने आया है,आपको बता दें कलेक्ट्रेट में कार्यरत विवेक श्रीवास्तव की बिटिया चायनीज मांझे से बुरी तरह घायल हो गई है,दरसल निजी कार्य से ओवर ब्रिज के रास्ते स्कूटी से शहर जाते समय हादसा हुआ है. स्कूटी पर विवेक श्रीवास्तव की पत्नी गुड़िया व बेटी अदिति सवार थीं,स्कूटी चला रही विवेक श्रीवास्तव की बिटिया को चायनीज मांझे ने हाथ व गले पर रेत दिया जिसके चलते गंभीर घाव हो गया,आनन फानन में राहगीरों की मदद से माँ बेटी को जिला अस्पताल लाया गया,बैरहाल डॉक्टरों ने किशोरी का इलाज करके घर को भेज दिया है।चौकाने वाली बात तो तब हो गई जब चायनीज मांझे से एक हादसा होने के तुरंत बाद ही उसी ओवरब्रिज पर मांझे से ही दूसरा हादसा होने की सूचना मिली।

ALSO READ:  UK :NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर MBSS में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English