चंदौली :आज़ादी का अमृत महोत्सव, एनडीआरएफ ने चलाया “हर घर तिरंगा” अभियान, तस्वीरें देखिये

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

महेंद्र पटेल की रिपोर्ट:

चंदौली : “आज़ादी के अमृत महोत्सव” के तत्वावधान में एनडीआरएफ वाराणसी, कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के अगुआई में देश भक्ति की लहर को “हर घर तिरंगा” यात्रा के द्वारा घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा हैं। उसी कड़ी में आज दिनांक 12 अगस्त को साहुपूरी जिला चंदौली में “हर घर तिरंगा” यात्रा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ALSO READ:  UK : शराब के नशे में आपस में मारपीट व शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

आज के यह “हर घर तिरंगा” यात्रा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम स्थानीय पुसिस, वन विभाग चंदौली के अधिकारी पवन कुमार, प्रदीप कुमार, रविन्दर कुमार एवं स्थानीय प्रधान सर्वजीत पटेल, भोला पटेल, राजेश चौरसिया एवं गाँव के अन्य गणमान्य लोगों के उपस्थिति हुआ। देशभक्ति की लहर एवं हर हाथ में तिरंगा देख कर स्थानीय ग्रामीण काफी उत्साहित हुए।

ALSO READ:  UK : बागेश्वर के नुमाईशखेत मैदान में आयोजित किया गया योग दिवस पर कार्यक्रम

कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा द्वारा “हर घर तिरंगा” यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, राष्ट्रीय ध्वज के नियम व प्रतीकात्मक विशेषताएं आदि के बारे में भी बताया गया। इस कार्यक्रम का लक्ष्य नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना तथा नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है।

Related Articles

हिन्दी English