चमोली : गोपेश्वर पुलिस ने मात्र आधे घंटे में माँ से बिछड़े बच्चे को उसकी माँ से मिलाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चमोली :चमोली पुलिस ने वाकई में मित्र पुलिस का कर्त्तव्य निभाया है. तारीफ की हकदार तो है थाना गोपेश्वर पुलिस, मात्र आधे घंटे में माँ से बिछड़े बच्चे को उसकी माँ से मिलाया।

दिनांक 31/05/2022 को मुख्य बाजार गोपेश्वर पर ड्यूटी के दौरान कां0 प्रदीप रावत को एक छोटा बच्चा 6 वर्ष लगभग अकेला घूमता दिखाई दिया। जब मौके पर पुलिस कर्मियों द्वारा बच्चे से पूछने पर, बच्चे द्वारा अपना नाम तनिश बताया। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो बच्चे के परिजनों के बारे में जानकारी नही प्राप्त हो पायी। पुलिस द्वारा तत्काल बच्चे के पहने कपड़े व हुलिया को परिजनों की तलाश हेतु सूचना करवायी गयी। सम्बन्धित एनपीयू को परिजनों की तलाश हेतु बताया गया। जिसमें करीब आधे घंटे के बाद माता जो कि उपरान्त अपने बच्चे की तलाश कर रही थी, के मिलने पर उनको सुपुर्द किया गया। बच्चे की माता द्वारा थाना गोपेश्वर पुलिस का सह्रदय आभार व्यक्त करते हुए पुलिस कर्मियों के कार्य की प्रशंसा की गई।

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में प्रवक्ताओं की कमी वाले विद्यालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English