हरिद्वार : पीड़िता की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का आरोपी दबोचा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • एसएसपी के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस का कड़ा एक्शन
  • आरोपी की कुछ वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से पीड़िता से हुई थी मुलाकात
  • बातचीत बंद होने पर आरोपी ने पीड़िता के फोटो एडिट कर बनाए अश्लील फोटो
  • आरोपी ने महिला अभिनेत्री के साथ मिलकर बनाया प्लान, प्रकाश में आई महिला अभियुक्ता की तलाश जारी
  • पीड़िता के परिवार से पूर्व की रंजिश के चलते महिला अभियुक्ता ने बदला लेने के लिए की ब्लैकमेलिंग
हरिद्वार :  दिनांक 23.03.2025 को वादिया निवासी टिहरी विस्थापित कालोनी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा प्रतिवादीगण राघव व महिला अभियुक्ता निवासी गोविन्दनगर सदर बजार सहारनपुर के विरूद्ध वादिया की अश्लील फोटो को वायरल कर पैसो की मांग कर ब्लैकमेल करने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 122/25 धारा 308(2) बी0एन0एस0 67 आई0टी0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा मामले की जाँच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसपर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 24.03.2025 को अभियोग में नामजद अभियुक्त राघव आनन्द पुत्र राजकुमार आनन्द को बाद पूछताछ के मुकदमा उपरोक्त में अन्तर्गत धारा 318(2),61(5) बी0एन0एस0 व 67 आई0टी0 एक्ट में गिरफ्तार कर अभियुक्त के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया गया।  पूछताछ पर अभियुक्त राघव आनंद ने बताया कि उसकी वादिया (पीड़िता) से वर्ष 2018-19 में सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी, इसी दौरान अभियुक्त द्वारा धोखे से वादिया के  फोटो अपने फोन में ले लिये थे। भियुक्त की हाल ही में एक महिला से सोशल मीडिया में जान पहचान हुई, जो कि सहारनपुर उ0प्र0 की रहने वाली है । जिसका वादिया के परिवार के साथ पूर्व से विवाद चल रहा है।फिर इसी मध्य वादिया की शादी हो जाने पर वादिया ने राघव आनंद से बाते बन्द कर दी गयी, जिससे गुस्सा होकर अभि0 राघव ने महिला अभिनेत्री के साथ मिलकर वादिया से पैंसे हड़पने की योजना बनाई.जिसपर आरोपी राघव द्वारा पीड़िता की फोटो एडिट कर महिला अभियुक्ता को पीड़िता की एडिट की हुई अश्लील फोटो भेजी एवं उक्त महिला द्वारा पीड़िता के अश्लील फोटो वादिया को भेजकर पैसो की मांग कर ब्लैकमेल किया गया।
अभियोग में नामजद महिला अभियुक्ता की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
राघव आनन्द पुत्र राजकुमार आनन्द नि0 न्यू माधवनगर थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष
पुलिस टीम-
1- SHO रानीपुर कमल मोहन भण्डारी
2- उ0नि0 संदीपा भण्डारी
3- का0 अरूण
ALSO READ:  ऋषिकेश पहुंचने पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का ट्रक ओनर्स एसोसिएशन एवं विभिन्न परिवहन यूनियनों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

Related Articles

हिन्दी English