ऋषिकेश : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर में आल्टो कार खाई में गिरी, 2 की मौत 2 घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गूलर में एक आल्टो कार के खाई में गिर जाने के परिणाम स्वरूप 2 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।मुनी की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर एक आल्टो कार UK10 70229 आ रही थी अचानक गूलर के निकट कार गहरी खाई में जा गिरी. जिसकी सूचना पर पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम ने घायलों को ऐम्स ऋषिकेश में उपचार हेतु आपातकालीन सेवा 108 द्वारा पहुंचाया गया. जिसमें एक महिला और पुरुष बताए जा रहे हैं। कार में कुल 4 लोग सवार थे।

ALSO READ:  UK : अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का चार्ज मिला

मौके पर दो व्यक्ति रामदयाल पुत्र बुद्धि दास नि0 चमोल गांव नरेन्द्र नगर उम्र 52 वर्ष व संजीव सजवाण पुत्र रणवीर सिंह सजवाण नि0 बैरगनी कमांध चम्बा उम्र करीब 40 वर्ष मृत अवस्था मे थे जिनके शवों को पुलिस टीम द्वारा SDRF व स्थानीय लोगों की मदद से खाई से सड़क पर निकाला गया जिन्हें पोस्टमार्टम हेतु एम्स भेजा गया है।

Related Articles

हिन्दी English