कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने लोगों से गढ़वाल लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की

Ad
ख़बर शेयर करें -
पौड़ी :  भरपूर पट्टी में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने लोगों से गढ़वाल लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।बृहस्पतिवार को भरपूर पट्टी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा के विकास कार्यों के बारे में बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। भाजपा सरकार के द्वारा हर तबके के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है। उत्तराखंड में भी ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल योजना, इको टूरिज्म, साहसिक खेलों को बढ़ावा भाजपा सरकार की देन है। कैबिनेट मंत्री ने आगामी 19 अप्रैल को गढ़वाल लोक सभा से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में रिकॉर्डतोड़ मतदान करने की अपील की। कहा की भाजपा के शासन में ही देश और प्रदेश का विकास संभव है।
ALSO READ:  क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से भाजपा संगठनात्मक ऋषिकेश जिले के नवनियुक्त महामंत्री प्रतीक कालिया, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, जिला मंत्री सुमित पंवार ने शिष्टाचार भेंट की

Related Articles

हिन्दी English